फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत, मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

Mon, 18 Mar 2024 06:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)

सार

जांच अधिकारी रणबीर ने बताया कि जहाजगढ़ मार्ग पर पावर हाऊस के पास ट्रैक्टर चालक ने खेत से लौट से किसान को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। हादसे में किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना बेरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर के बेरी क्षेत्र के जहाजगढ़ मार्ग पर पावर हाऊस के पास ट्रैक्टर ने किसान को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन किसान को प्राथमिक उपचार के लिए पीजीआई रोहतक लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव जहाजगढ़ निवासी 45 वर्षीय सत्यनारायण रविवार देर शाम अपने खेत से घर लौट रहा था। जब वह पावर हाऊस के पास पहुंचा तो पीछे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद किसान सड़क पर जा गिरा।

उपचार के लिए पीजीआई में लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी रणबीर ने बताया कि परिजनों की शिकायत ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीजीआई एमएस रोहतक में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें