फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्हारी छोरियां छोरो से कम है के : मनु भाकर को खेल रत्न, बॉक्सर नीतू घणघस को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

Thu, 02 Jan 2025 06:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर, भिवानी (हरियाणा)

सार

मनु भाकर ने साल 2017 में केरल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नौ स्वर्ण पदक जीतकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इसी वर्ष एशियाई जूनियर चैंपियनशिंप में उन्होंने रजत पदक जीता। साल 2018 के अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स शूटिंग वर्ल्ड कप में भाकर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
खिलाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल का दूसरा दिन ही जिले के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। केंद्र सरकार ने ओलंपिक में दो-दो पदक विजेता गोरिया गांव निवासी शूटर मनु भाकर को खेल रत्न देने की घोषणा की है। इसके अलावा ओलंपिक पदक विजेता बिरोहड़ गांव निवासी कुश्ती खिलाड़ी अमन सहरावत को सरकार ने अर्जुन अवार्ड देने की घोषणा की है। सरकार की घोषणा के बाद दोनों खिलाड़ियों के गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि दोनों खिलाड़ियों ने पहले ही देश का नाम रोशन कर दिया है। अब सरकार ने सम्मान देकर उनका हौंसला बढ़ाने का काम किया है।

विज्ञापन


यहां बता दे कि जिले के दो खिलाड़ियों ने पहली बार एक ओलंपिक में तीन पदक दिलवाने का काम किया। झज्जर के गोरिया गांव निवासी मनु भाकर ने शूटिंग में दो कांस्य पदक जीतकर रिकार्ड बनाने का काम किया था। पहली बार किसी खिलाड़ी ने ओलंपिक में दो पदक जीते थे। इसके अलावा बिरोहड़ गांव निवासी कुश्ती खिलाड़ी अमन सहरावत ने भी पेरिस 2024 ओलंपिक कुश्ती में पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता था।

दोनों खिलाड़ियों ने कुल तीन पदक जीतकर झज्जर को विश्व पटल पर लाने का काम किया। अमन सहरावत ने 21 साल और 24 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने पीवी सिंधु के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। अमन ने 10 साल की उम्र में उत्तरी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में दाखिला लिया था। जब वह 11 साल के थे तब अलग-अलग मेडिकल कंडीशन के कारण उनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन


कैसा रहा है अमन सहरावत का कॅरिअर
अमन सेहरावत ने 2021 में अपना पहला राष्ट्रीय चैंपियनशिप खिताब जीता था। वह कोच ललित कुमार के अंडर ट्रेनिंग करते थे। 2022 में अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में अपने स्वर्ण पदक के बाद सहरावत अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने 2022 के एशियाई खेलों में 57 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। अप्रैल 2023 में उन्होंने अस्ताना में 2023 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

मनु की उपलब्धियां
मनु भाकर ने साल 2017 में केरल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नौ स्वर्ण पदक जीतकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इसी वर्ष एशियाई जूनियर चैंपियनशिंप में उन्होंने रजत पदक जीता। साल 2018 के अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स शूटिंग वर्ल्ड कप में भाकर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया और सबसे कम उम्र में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय बनी थी। साल 2018 में ही उन्होंने आईएसएसएफ जूनियर विश्वकप में दो बार स्वर्ण अपने नाम किया। राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने 16 साल की उम्र में 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। म्यूनिख आईएसएसएफ में चौथे स्थान पर रहने के साथ उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था।

विज्ञापन

महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियन नीतू घणघस को अर्जुन अवार्ड की घोषणा के बाद भिवानी में खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। नीतू घणघस के पिता जयभगवान ने बेटी को अर्जुन अवार्ड मिलने की घोषणा पर खुशी जताते हुए कहा कि बेटी 2028 के ओलंपिक में मुक्केबाजी की तैयारी कर रही है। भिवानी बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष कमल प्रधान ने भी नीतू के अर्जुन अवार्ड की घोषणा पर खुशी जताते हुए कहा कि नीतू अनुशासन में रहते हुए खेल जगत में ऊचाईयों को छू रही है। भिवानी बॉक्सिंग अकादमी के साथ-साथ अर्जुन अवार्ड मिलना खिलाड़ी के लिए बड़ी बात है।

नीतू घणघस की प्रमुख उपलब्धियां
  • वर्ष-2017 में यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप गुवाहाटी में स्वर्ण पदक।
  • वर्ष 2018 में यूथ एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
  • वर्ष-2018 यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
  • वर्ष 2022 में सोफिया बुल्गारिया में हुए स्ट्रेडजा कप में स्वर्ण पदक।
  • वर्ष 2022 में बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक।
  • वर्ष 2023 में नई दिल्ली में हुई महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें