ग्रामीणों ने झज्जर और छुछकवास की ओर से शाम के समय बस सेवा की कमी की शिकायत की। अधिकारियों ने बताया कि 5:00 बजे और 7:30 बजे की बस सेवा उपलब्ध है। साथ ही, अगले 15 दिनों के लिए एक अतिरिक्त बस चलाने की बात कही गई।
झज्जर जिला प्रशासन के रात्रि ठहराव कार्यक्रम का मंगलवार को दूसरा पड़ाव गांव ग्वालीसन में रहा। जहां जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम सरपंच प्रीति ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से रखा।
विज्ञापन
बुजुर्गों को गांव में ही मिलेगी पेंशन सुविधा
गांव के बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन के लिए छुछकवास जाने की मजबूरी से जल्द राहत मिलने वाली है। डीसी प्रदीप दहिया ने आश्वासन दिया कि जल्द ही गांव में ही पेंशन वितरण की सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
बिजली लाइन को बदलने की मांग
ग्राम सरपंच ने जहाजगढ़ एपी लाइन को बदलने की मांग रखी, जो ग्वालीसन से खेड़ी तक फैली हुई है और खराब स्थिति में है। इस पर प्रशासन ने बताया कि रिहायशी इलाकों के ऊपर से लाइन हटा दी गई है, और जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
बस सेवा में सुधार की पहल
ग्रामीणों ने झज्जर और छुछकवास की ओर से शाम के समय बस सेवा की कमी की शिकायत की। अधिकारियों ने बताया कि 5:00 बजे और 7:30 बजे की बस सेवा उपलब्ध है। साथ ही, अगले 15 दिनों के लिए एक अतिरिक्त बस चलाने की बात कही गई। यदि इसमें 50 प्रतिशत से अधिक यात्री होंगे, तो इसे स्थायी रूप से चालू रखा जाएगा।
खेल स्टेडियम, सड़क और पानी की पाइप लाइन से जुड़ी मांगें
गांव के खेल स्टेडियम को ठीक कराने की मांग रखी गई, जिस पर प्रशासन ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।
ग्वालीसन से बिरड माजरा तक की सड़क पक्की करने की मांग पर संबंधित अधिकारी ने तीन महीने में कार्य शुरू करने का वादा किया, लेकिन बाद में इसे छह महीने में शुरू करने की बात कही। यह सड़क तीन किलोमीटर लंबी होगी।
अनुसूचित जाति बस्ती में पेयजल पाइप लाइन बिछाने की मांग पर अधिकारियों ने एक महीने में योजना तैयार कर नए वित्तीय वर्ष में इसे शुरू करने की बात कही।
खेतों के रास्ते होंगे पक्के
मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना के तहत गांव के छह मुख्य खेतों के रास्तों को पक्का कराने की मांग रखी गई। प्रशासन ने कहा कि एक सप्ताह में इसका अनुमान तैयार कर प्रस्ताव भेजा जाएगा।
बिजली चोरी को लेकर सख्त चेतावनी
जिला उपायुक्त ने ग्वालीसन गांव को निर्भाग गांव बताते हुए बिजली चोरी पर कड़ा रुख अपनाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।