फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: झज्जर जिला पार्षद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, सात पेज का छोड़ा सुसाइड नोट, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 20 Oct 2025 11:41 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास

सार

 जिला पार्षद संजय जांगड़ा रविवार शाम चार बजे के बाद से अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस को सात पेज का सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस जिला पार्षद की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
झज्जर जिला पार्षद लापता - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल्हावास के तहत पड़ने वाले गांव मुंडाहेड़ा निवासी वॉर्ड-13 में जिला पार्षद संजय जांगड़ा रविवार शाम चार बजे के बाद से अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पार्षद ने सात पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


परिजन परेशान होकर पार्षद की खोज में जुटे हुए हैं, लेकिन अभी तक पार्षद का कुछ पता नहीं चल पाया है। संजय का मोबाइल एक दुकानदार से बरामद हुआ। दुकानदार ने बताया कि संजय दुकान पर आए थे। उनसे हल्की बातचीत हुई। उन्होंने चुपके से कब बाइक के बैग में मोबाइल डाल दिया इसका पता ही नहीं चल पाया।  दुकानदार ने पुलिस को खुद से मोबाइल सौंप दिया है। वहीं, दूसरी तरफ एक सात पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ने की बात सामने आई है। जिसमें उन्होंने अपने वॉर्ड-13 में विकास कार्य न करवाने की बात कही है।

सुसाइड नोट में लिखी ये बात

सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरे वॉर्ड में जानबूझकर विकास कार्य नहीं करवाए जाते। विकास कार्यों की बात कहने पर परेशान किया जाता है। मैं जिनके साथ बैठता हूं, उनसे भी आपत्ति है। इसकी सूचना भाजपा के बड़े नेता को देकर गलत बातें फैलाई जाती हैं। मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं। सबको मेरा अंतिम नमस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें