कस्बे में शुक्रवार को एक नजारा देखने को मिला। राज्य के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ बाजार में सजी एक दुकान पर अचानक रुके और एक छोटी सी दुकान से मिट्टी के दीये खरीदने लगे। दीपावली के अवसर पर बादली में बाजार सजे हैं। लोग खरीदारी कर रहे थे कि अचानक बादली के बाजार में वीआईपी काफिला आकर रुका। गाड़ी में से ओपी धनखड़ उतरे और दुकान पर मिट्टी केे दिए खरीदने लगे।
सजावटी सामान भी लिया। मंत्री ने दुकानदार से उसके कामकाज के बारे में भी पूछा। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि सभी को मिट्टी के दीयों से ही दीवाली रोशन करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे हमारा समाज की मजबूत होगा। इससे पूर्व कृषि मंत्री ओपी धनखड़ अपने निवास पर पहुंचे। झज्जर स्थित निवास पर प्रजापति समाज के लोगों ने धनखड़ को दीये भेंट किए। यहां उपस्थित लोगों को भी मंत्री ने दिवाली की बधाई दी और लोगों को मिठाइयां भी बांटी।