फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर डॉक्टर ने सीनियर पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

Sat, 28 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : bureau
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेद डॉ. नरेश शर्मा ने अपने सीनियर डॉ. जसबीर अहलावत पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। डॉ नरेश शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के कार्यालय में मीटिंग थी। मीटिंग में उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एप्लीकेशन देने की बात कही, लेकिन उन्होंने एप्लीकेशन देने से मना कर दिया। जिसके चलते जिला आयुर्वेदिक अधिकारी तैश में आ गए और उन्हें भला-बुरा कहा।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि इसके चलते उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती होना पड़ा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उसे कई बार प्रताड़नाएं दी गई है। उन्होंने बताया कि उन्हें परेशान करने के लिए  सासरौली व खातीवास का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। जिसका टीए, डीए भी नहीं दिया जाता। जिसके चलते उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानी हो रही है। इससे पूर्व भी उन्होंने डॉ जसबीर की शिकायत सीएम विंडो में भी की थी। लेकिन फिर भी उनको प्रताड़ित किया जा रहा है।

किसी भी डॉक्टर या अन्य कर्मचारी को मैंने परेशान नहीं किया है। मेरे कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिसमें वॉयस रिकॉर्डिंग भी होती है। अगर ऐसी बात है तो सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाए। मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जसबीर अहलावत, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें