झज्जर में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर सोमवार सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना शुरू हो गई। रविवार रात्रि से ही शहर के मंदिरों को सजाने का काम जारी था, जो सोमवार सुबह तक जारी रहा। सुबह मंदिरों में भगवान की आरती की गई। मंदिरों में सुबह से की सत्संग, कीर्तन का आयोजन जारी है। वहीं विभिन्न मंदिरों में हनुमान चालीसा और सुंदर कांड के पाठ किए जा रहे हैं। शहर के मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मंदिरों व विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों की तरफ से भंडारों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारी चल रही है। नगर परिषद में भी सुबह से ही भंडारे का आयोजन किया गया है।
शहर के बाबा प्रसाद गिरी, देवी मंदिर, बुड्ढा महादेव, बुद्धों माता मंदिर, डाबरा मंदिर, शिवालय मंदिर (दिल्ली गेट), हनुमान मंदिर (ऑफिसर कॉलोनी), शिव मंदिर (गुरुग्राम रोड), शिव मंदिर (नजदीक यादव धर्मशाला), प्रेम मंदिर, दुर्गा मंदिर, गोपाल मंदिर, काशी गिरी मंदिर, श्री राम मंदिर, मड़ी मंदिर, बांके बिहारी मंदिर (दुर्गा वाला मोहल्ला), टिल्ला मंदिर, दुर्गा मंदिर (छावनी) लेखराज मंदिर, सुनारों वाला मंदिर, वाल्मीकि मंदिर (छारा चुंगी), वाल्मीकि मंदिर (सिलानी गेट), वाल्मीकि मंदिर (रहनियां कॉलोनी), विश्वकर्मा मंदिर, शिव मंदिर सुभाष नगर, सेठों वाला मंदिर, बुआजी मंदिर, खाटू मंदिर (चोपटा बाजार), खाटू श्याम मंदिर (टैक्सी स्टैंड), रुद्र गिरी आश्रम, शिव मंदिर चोपटा बाजार, हनुमान मंदिर दिल्ली गेट, शनि मंदिर सिलानी गेट, त्रिमूर्ति मंदिर, सुनारों वाला मंदिर, शिव हनुमान मंदिर, छावनी, हनुमान मंदिर (पंजाबी धर्मशाला), वाल्मीकि आश्रम, आनंद दास आश्रम में सुबह ही भजन, सत्संग कार्यक्रम चल रहे हैं।
इसके अलावा चोपटा बाजार, बुड्ढा महादेव, दुर्गा मंदिर, काशीगिरी मंदिर, पूर्व वाइस चेयरमैन नगर परिषद प्रवीन गर्ग के कार्यालय पर, कोर्ट परिसर, ऑफिसर कॉलोनी, सब्जी मंडी, नगरपालिका, वाल्मीकि मंदिर में भंडारे लगाए जाएंगे।
यहां होगा एलईडी से लाइव प्राण प्रतिष्ठा दिखाने का काम
दोपहर को नगर खेड़ा बाबा प्रसाद गिरी मंदिर, बुड्ढ़ा महादेव मंदिर, प्रेम मंदिर, दुर्गा मंदिर, गोपाल मंदिर, काशी गिरी मंदिर, हनुमान मंदिर (ऑफिसर कॉलोनी), अधिवक्ता परिषद कोर्ट परिसर, वाल्मीकि आश्रम, शिव मंदिर सुभाष नगर, श्रीराम धर्मशाला, मड़ी मंदिर, खाटू श्याम मंदिर (चोपटा बाजार), खाटू श्याम मंदिर (टैक्सी स्टैंड), वाल्मीकि मंदिर (सिलानी गेट), सुनारों वाला मंदिर (गुज्जर धर्मशाला), सुनारों वाली धर्मशाला (दमदमा मोहल्ला), विश्वकर्मा मंदिर, श्री सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दुर्गा मंदिर (छावनी) में एलईडी से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम लाइव दिखाया जाएगा।