28jjrp14- खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत-कोच
- फोटो : Samvad
झज्जर। गुवाहाटी में 24 से 27 अक्तूबर तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर रेलवे बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीते हैं। कोच हितेश देशवाल ने बताया कि सागर और साहिल अहलावत ने स्वर्ण पदक, सागर जाखड़ और प्राची धनखड़ ने रजत पदक हासिल किया।
इस शानदार उपलब्धि पर उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जिले के खिलाड़ी निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं जो पूरे हरियाणा के लिए गर्व की बात है। वहीं झज्जर एसीपी व अर्जुन अवार्डी अखिल कुमार ने भी कोच हितेश देशवाल और सभी विजेता मुक्केबाजों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। झज्जर के इन मुक्केबाजों की उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है। संवाद