फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर बार एसोसिएशन के चुनाव शुरू: पांच पदों पर 16 अधिवक्ता मैदान में उतरे, दो बूथ और आठ बूथ कैबिन बनाए

Fri, 28 Feb 2025 10:22 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

बार एसोसिएशन झज्जर में पांच पदों के लिए 16 अधिवक्ता के बीच मुकाबला हैं । इसमें प्रधान पद के लिए छह, उप प्रधान पद के लिए दो, सचिव व सह सचिव पद के लिए तीन-तीन और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो अधिवक्ताओं के बीच मुकाबला हैं।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन झज्जर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार एसोसिएशन झज्जर में आज सुबह 8 बजे से पांचों पदों के चुनाव शुरू ही गए। चुनाव बैलेट पेपर पर कराए जा रहे हैं। पांच पदों पर 16 अधिवक्ता चुनाव के लिए आमने-सामने हैं। पांच पदों के लिए 1064 अधिवक्ताओं को मतदान करने का अधिकार दिया गया है। सुबह करीब आठ बजे से शाम करीब चार बजे तक मतदान चलेगा। वहीं शाम को चुनाव पर्यवेक्षकों की तरफ से बार एसोसिएशन झज्जर चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। 1064 अधिवक्ता वोटरों के मतदान के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों ने दो बूथ और आठ बूथ कैबिन बनाएं है। बूथ नंबर-एक पर 549 अधिवक्ता वोट करेंगे और बूथ नंबर-दो पर 515 अधिवक्ता मतदान करेंगे। प्रत्येक बूथ के लिए चार-चार कैबिन बनाए गए है।

विज्ञापन


इन प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला
बार एसोसिएशन झज्जर में पांच पदों के लिए 16 अधिवक्ता के बीच मुकाबला हैं । इसमें प्रधान पद के लिए छह, उप प्रधान पद के लिए दो, सचिव व सह सचिव पद के लिए तीन-तीन और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो अधिवक्ताओं के बीच मुकाबला हैं।

  • प्रधान पद : अजय डागर, अजीत सिंह सोलंकी, भावेश यादव, दीपक गोयल, कुलभूषण भारद्वाज व यशपाल सैनी।
  • उप प्रधान : संजय काहड़ी व कर्मबीर सिवाच।
  • सचिव : बिजेंद्र रंगा, दीपक खत्री व ऋषि अहलावत।
  • सह सचिव : अजय यादव, राहुल व सुधीर।
  • कोषाध्यक्ष : रितेश व सुमित।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें