फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकासी का नाला टूटने से खेतों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाकरा गांव में फिरनी के साथ पानी निकासी के लिए बनाया गया नाला टूटने से पानी खेतों में भर रहा है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। समस्या को लेकर बाकरा के किसान मंगलवार को बेरी के एसडीएम को लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन

गांव बाकरा निवासी राजकुमार का कहना है कि ग्राम पंचायत की तरफ से गांव के पानी निकासी के गांव की फिरनी के साथ-साथ नाला बनाया हुआ है। फिरनी के साथ उनकी दो एकड़ जमीन है। ग्राम पंचायत की ओर से पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले का लेवल भी ठीक नहीं है। इससे आगे पानी न जाने के कारण हर साल नाला खेत में टूट जाता है और खेत में मिट्टी का कटाव होने के कारण फसल का भी नुकसान हो जाता है। खेत में नाला टूटने की वजह पिछले कई साल से फसल बर्बाद हो रही है। नाला टूटने की समस्या को लेकर कई बार सरपंच को भी अवगत करा चुका है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
किसानों ने बेरी एसडीएम से गुहार लगाई है कि जल्द से फिरनी के पास बने नाले को ठीक करवाया जाए, ताकि उसकी फसल बर्बाद होने से बच जाए व बर्बाद हुई फसल का मुआवजा भी दिया जाए। किसान का कहना है कि जल्द समस्या का समाधान नही हुआ तो सीएम विंडो में शिकायत करेगा। एसडीएम रविंद्र कुमार ने किसान की समस्या को देखते आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें