फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर ई-रिक्शा छीनने के मामले में दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चार दिन पूर्व ई-रिक्शा छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उन्हेें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक नरसिंह ने बताया कि बताया कि बबलू उर्फ बाबूलाल निवासी बादली रोड झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि 24 जुलाई को वह अपनी ई रिक्शा में एक सवारी को बैठाकर सिकंदरपुर जा रहा था। सिकंदरपुर के रास्ते में उस सवारी के दो साथी और मिले। तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट करके जबरदस्ती करते हुए उसकी ई-रिक्शा, मोबाइल फोन व नकदी छीनकर भाग गए थे। उन्होंने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सूरज व राहुल भिवानी जिले के मानहेरू निवासी के तौर पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें