फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के मद्देनजर हरिद्वार से कांवड़ लाने पर रहेगा प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए कोरोना महामारी के दौरान इस वर्ष भी हरिद्वार से कांवड़ लाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने कहा कि यह प्रतिबंध छह अगस्त तक जारी रहेगा। इस अवधि में जो व्यक्ति कांवड़ लाने के लिए जिस वाहन का प्रयोग करेगा उसे भी जब्त कर लिया जाएगा और कांवड़ लाने वाले को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी ने उत्तराखंड सरकार की ओर से भी दिए गए दिशा-निर्देशों के बारे में बताया कि इस वर्ष किसी भी कीमत पर कांवड़ियों को हरिद्वार में नहीं आने दिया जाएगा। कोरोना में एक जगह ज्यादा आदमी एकत्रित होने पर पाबंदी है। इस बारे लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उपायुक्त ने जिले के लोगों से अपील की है कि वह इस बार हरिद्वार से कांवड़ लेने न जाएं। प्रशासन का सहयोग करें, कोरोना के नियमों का पालन करें। यदि कोई व्यक्ति नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें