फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश से भरा कैंटर पकड़ा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने झज्जर मार्ग पर लघु सचिवालय के पास गो तस्करी के लिए ले जाए जा रहे गोवंश से भरे कैंटर को पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि बेरी से झज्जर की तरफ एक कैंटर तिरपाल से ढका हुआ आ रहा है, जिसमें गोवंश को भरा गया है। बेरी शहर चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ झज्जर मार्ग पर पहुंचे तभी बेरी की तरफ से आ रहे कैंटर को रुकवाया तो कैंटर पर तिरपाल ढका हुआ था। कैंटर का तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें 16 पशुओं को ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ था। कैंटर में सवार दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया। कैंटर को पकड़े जाने के बाद बेरी गोशाला में लाया गया। गोशाला कमेटी से बात कर सभी पशुओं को गोशाला में छुड़वाकर मुक्त करवाया गया।
गोवंश को लेकर जाने वाले आरोपियों की पहचान विशाल कुमार व हैप्पी गांव मोडमंडी, जिला बठिंडा पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने जब कैंटर की तलाशी ली तो उसमें भरे 16 गोवंश में 11 गाय, 3 बछड़े और दो बैल मिले, जिनको बेरी गोशाला में छुड़वाया और उपचार करवाया। बताया जा रहा है कि आरोपी गोवंश को पंजाब से लेकर आए थे और रेवाड़ी के रास्ते अन्य राज्य में भेजा जाना था।
विज्ञापन

कैंटर चालक व परिचालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई। शनिवार को सुबह दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। जहां से रिमांड की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

- अनिल शर्मा, शहर पुलिस चौकी प्रभारी, बेरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें