फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावण के पहले सोमवार को जलाभिषेक कर शिव भक्तों ने की सर्वमंगल की कामना

विज्ञापन
भगवान शिव के मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
श्रावण मास के पहले सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित शिवालयों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक करके सर्व मंगल की कामना की। शहर के सिद्ध बाबा प्रसाद गिरि मंदिर, बूढ़ा महादेव मंदिर, बाबा कांशी गिरि मंदिर, चौपटा बाजार शिव मंदिर, बाबा खाटू श्याम मंदिर, देवालय, डाबरा मंदिर, दुर्गा मंदिर, श्रीराम मंदिर सहित सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की ने पवित्र शिवलिंगों पर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

मंदिरों में सुबह ही शिव भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूरा, फूल, दूध, घी, शहद व जल से जलाभिषेक किया। सिद्ध बाबा प्रसाद गिरि महाराज मंदिर के श्रीमहंत परमानंद गिरि महाराज ने बताया कि श्रावण माह में आने वाले सोमवार के दिन का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव शंकर की पूजा अर्चना करने से मनुष्य के सभी दु:ख दूर होते हैं। उन्होंने बताया कि श्रावण के सोमवार के दिन व्रत रखने का भी अलग ही महत्व है।
श्रीमहंत ने बताया कि मान्यता यह भी है कि कुंआरी कन्या अगर श्रद्धा और विश्वास से भगवान शिव का सिमरन करके उपवास करती है तो उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। श्रीमहंत परमानंद गिरि ने कहा कि भगवान शिव सभी देवी-देवताओं में एकमात्र ऐसे देव है जो मात्र जल चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। सोमवार को शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंच की भगवान शिव की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें