फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया हुई बंद, मेरिट लिस्ट 95 फीसदी से ऊपर रहने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं कक्षा में इस बार विद्यार्थियों के अच्छे अंक और सीटों से अधिक आवेदन आने के कारण मेरिट लिस्ट 95 फीसदी से ऊपर रहने की उम्मीद है। शहर के राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में बीए, बीसीए व बीएससी के लिए सीटों से अधिक आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

स्नातक प्रथम वर्ष कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन का सोमवार को अंतिम दिन था। पहले आवेदन की तिथि 26 अगस्त थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 2 सितंबर और दूसरी बार 6 सितंबर किया गया था। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में विभिन्न संकायों की 1180 सीटों के लिए अब तक 2063 ने आवेदन किए गए हैं। इनमें से बीए की 480 सीटों के लिए 1289, बीकॉम की 160 सीटों के लिए 128, बीएससी नॉन मेडिकल की 300 सीटों के लिए 315, बीएससी मेडिकल की 80 सीटों के लिए 103, बीबीए की 80 सीटों के लिए 78 व बीसीए की 80 सीटों के लिए 150 आवेदन किए गए हैं।
ऑनलाइन जांच में दो दिन का समय शेष
आवेदनों की ऑनलाइन जांच आठ सितंबर तक होगी। विद्यार्थी द्वारा आवेदन में जिस महाविद्यालय को पहली वरीयता भरा है, उसके आधार पर जांच उसी महाविद्यालय में होगी। यदि किसी विद्यार्थी के दस्तावेज में कोई कमी पाई गई तो उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश भेज दिया जाएगा। विद्यार्थी को निर्धारित समय में कमी को दूर करके दस्तावेज दोबारा पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन

11 को पहली व 17 को जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट
उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से पहली मेरिट लिस्ट 11 सितंबर को जारी की जाएगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे 15 सितंबर तक शुल्क जमा करवा सकेंगे। दूसरी मेरिट लिस्ट 17 सितंबर को जारी होगी। इसमें जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे 20 सितंबर तक शुल्क जमा करवा सकेंगे। इसके बाद भी अगर महाविद्यालयों की सीटें खाली रहती हैं तो उनको भरने के लिए 22 सितंबर से ही एडमिशन पोर्टल दोबारा खोला जाएगा।
इस बार 12वीं कक्षा में बच्चों के अंक अच्छे आए हैं। विभिन्न संकायों के लिए सीटों अधिक आवेदन आए हैं। मेरिट लिस्ट 95 फीसदी से ऊपर रहने की उम्मीद है। ऑनलाइन आवेदन के लिए सोमवार की रात 12 बजे पोर्टल बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. अमित भारद्वाज, मीडिया प्रभारी, नेहरू महाविद्यालय, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें