फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों ने सौंपी 68 घायलों की सूची, मिलेगी 2 लाख की सरकारी मदद

Wed, 15 Feb 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के द्वारा मांगी गई घायलों की सूची को जाटों के द्वारा जिला प्रशासन को सौंप दिया गया। सूची में पहले 27 लोगों के नाम दर्ज थे लेकिन कुछ लोग मुकदमों के भय से सामने नहीं आ रहे थे लेकिन जाट आरक्षण संघर्ष समिति के द्वारा धरने के मंच से आश्वस्त किए जाने के बाद घायलों ने अपने नाम दर्ज करवाए। इसके चलते मंगलवार शाम को सूची में 68 लोग शामिल हो गए। सरकार के द्वारा आरक्षण संघर्ष समिति को आश्वासन दिया गया है कि प्रत्येक घायल को 2 लाख रुपये की सरकारी मदद दी जाएगी। वहीं अगर किसी घायल को इलाज में ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ा, उसे भी सरकार के द्वारा वहन किया जाएगा।

सपना चौधरी ने दिया जाटों को समर्थन
 मंगलवार को झज्जर गौशाला कमेटी के द्वारा नई अनाजमंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डांसर सपना चौधरी के द्वारा मंच से जाट आरक्षण का समर्थन किया गया। सपना चौधरी ने कहा कि जाट सच की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए वे जाटों के साथ हैं। वहीं जाट आंदोलन को लेकर बने एक गाने पर भी सपना चौधरी ने स्टेज से परफार्म किया। सपना चौधरी ने कहा कि जाटों को भी उनका हक मिलना चाहिए।
विज्ञापन


मंगलवार को बढ़ा धरने का दायरा
धरनास्थल पर कम पड़ती जगह के चलते मंगलवार को धरने का दायरा बढ़ाया गया। वहीं धरनास्थल पर स्टेज को भी बदला गया। पहले वाले स्टेज की वजह से लोग सड़क पर रहते थे, जिसके चलते हादसे का भय बना हुआ था। वहीं मंगलवार को स्टेज इस प्रकार से लगाया गया, जिससे कि कोई सड़क की तरफ न जा पाए।

16 दिन में आया साढे़ 63 लाख का चंदा
 जाट आरक्षण की मांग को लेकर 29 जनवरी से शुरू हुए धरने पर अब 13 फरवरी तक 63 लाख 67 हजार 721 रुपये का चंदा आ चुका है। वहीं करीब 11 लाख रुपये अब तक धरने की व्यवस्था पर खर्च हो चुके हैं। धरने पर आने वाले लोगों के लिए गाजर का हलवा, बूंदी के साथ-साथ पूड़ी व सब्जी का प्रबंध किया जाता है। वहीं दिन में काफी बार चाय भी पिलाई जा रही है।
विज्ञापन


इन्होंने दिया समर्थन
 कृष्ण दिचाऊ पहलवान की पत्नी और नजफगढ़ नप की चेयरमैन नीलम देवी, पूर्व जिला पार्षद मुन्नी देवी अकेहड़ी मदनपुर, भाजपा नेता आनंद सागर, भीम सिंह दलाल छारा, संजय दलाल सहित अनेक खापों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें