फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: होटल की छत से गिरकर जापानी नागरिक की मौत, मारुति कंपनी में इंजीनियर पद पर कार्यरत था मृतक

Fri, 07 Nov 2025 12:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

बहादुरगढ़ में होटल की छत से गिरकर एक जापानी नागरिक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यामादा मासातो पिछले चार दिनों से होटल में ठहरा हुआ था। सुबह होटल परिसर में उसका शव पड़ा मिला। 
विज्ञापन
होटल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में एक जापानी नागरिक की होटल की छत से गिरकर मौत का मामला सामने आया है। मामला बहादुरगढ़ के एचएल सिटी के 37 एवेन्यू मॉल में स्थित होटल दीवा का है। यहां की तीसरी मंजिल से गिरकर एक जापानी नागरिक की मौत हो गई। उसने होटल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है या फिर उसकी गिरने से मौत हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मृतक की पहचान 53 वर्षीय यामादा मासातो के रूप में हुई है, जो जापान के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि यामादा मासातो खरखौदा स्थित मारुति कम्पनी में बतौर इंजीनियर काम करता था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यामादा मासातो पिछले तीन-चार दिनों से होटल में ठहरे हुए थे। शुक्रवार सुबह होटल के एक तरफ उसका शव पड़ा मिला। उसकी होटल से गिरकर मौत हुई है। वह खुद होटल से कूदा है या फिर उसकी गिरने से मौत हुई यह पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें