फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में जाट मेला: हरियाणवीं गीत, नृत्य और लजीज व्यंजन की रही धूम, परिवार सहित जुटे समाज के लोग

Mon, 03 Jul 2023 01:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

लंदन में रह रहे बहादुरगढ़ क्षेत्र के जाट समाज के लोगों ने इस मेले का आयोजन किया। इसमें समाज के लोग परिवार सहित जुटे। मेले की शुरुआत दादा भैया खेड़ा की पूजा से हुई। चौ. छोटू राम को याद किया गया। मेले में 185 पुरुष, 205 महिलाएं और 80 बच्चे शामिल हुए। 
विज्ञापन
मेले में शामिल लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन में रहने वाले हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र के लोगों ने वहां पर जाट मेले का आयोजन किया। मेले में हरियाणा के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। हरियाणा के लोकगीत और यहां की सांस्कृतिक विरासत की झलक मेले में रही। बच्चों ने यहां के खेल खेले और यहां के लजीज व्यंजन सबको पसंद आए। मेले परिसर को एक दिन के लिए लघु हरियाणा बना दिया।

विज्ञापन


इस मेले के संयोजक सेक्टर-6 बहादुरगढ़ के मूल निवासी रोहित अहलावत ने फोन पर मेले के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह छठा जाट मेला था।  कार्यक्रम की शुरुआत दादा भैया खेड़ा की पूजा से हुई। उसके बाद मेले में मौजूद लोगों ने किसानों के मसीहा चौ. छोटूराम को एक गीत के माध्यम से श्रद्धांजलि देकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

मेले में 185 पुरुष, 205 महिलाएं और 80 बच्चों ने भाग लिया। मेले का मुख्य आकर्षण हरियाणवी गीत, कबड्डी, रस्साकशी, बच्चों की बोरी रेस और कोलड़े वाली दुल्हैंडी रहे। इस मौके पार देशी खानपान को ध्यान में रखते हुए गुलगुले, मीठी सुहाली, पेठा-पूरी, कढ़ी-चावल, घेवर, जलेबी और देशी लस्सी परोसे गए। पुरुष भारतीय परिधान के अनुसार धोती-कुर्ते, कुर्ते-पायजामे और खंडवे में नजर आए, तो महिलाएं दामण-कुर्ते और सूट-सलवार में अत्यंत सुंदर लग रही थी।
विज्ञापन



इस अवसर पर निशा अहलावत, रेखा लाकड़ा और अंजलि दूहन ने मनमोहक गीत प्रस्तुत किए। वहीं सोनिया मान सांगवान ने देशी नृत्य प्रस्तुत किया। गौरी धनखड़ व न्याय धनखड़ ने डांस करके वाह-वाही बटोरी।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में प्रवीण अहलावत, संजय देशवाल, विक्रम रावत, सॉलिसिटर ईश्वर सिंह, विजयन्त अहलावत, हरीश दिया, मोना अहलावत, विनी देशवाल और सुनीता ग्रेवाल इत्यादि ने मुख्य रूप से भागीदारी की। मेले के समापन पर भारतीय राष्ट्रीय गान जन-गण-मन की गूंज ने सिद्ध किया कि भारतीय प्रतिभा अब हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें