फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क दुर्घटना में आईटीआई छात्र की मौत

Thu, 22 Jun 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव भापड़ोदा में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार आईटीआई छात्र की मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर छात्र का शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर इस संबंध में आसौदा थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपी चालक को तलाश रही है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान करीब 20 वर्षीय ललित के रूप में हुई है। ललित गांव भदाना का निवासी था। आईटीआई में पढ़ता था। जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम को वह बाइक पर सवार होकर सांपला जा रहा था। जब गांव भापड़ोदा में बाईपास पर पहुंचा तो किसी वाहन की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में उसे गंभीर चोट आई। राहगीरों ने उसको संभाला और सांपला के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआईएमएस में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मांडोठी चौकी से पुलिस पीजीआईएमएस में पहुंची और परिजनों के बयान लिए। बयान के बाद वीरवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई। परिजनों ने ललित की मौत के लिए अज्ञात वाहन चालक को जिम्मेदार ठहराया है। जांच अधिकारी रामबीर सिंह का कहना है कि मृतक छात्र के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें