-फोटो 95 : बहादुरगढ़ में शाम साढ़े 4 बजे बूंदाबांदी के बीच अपने बच्चे को छतरी से ढककर गंतव्य की ओ
- फोटो : 1
बहादुरगढ़। माह के अंतिम दिन मौसम दिनभर बदलता रहा। शाम के समय आसमान में बिजली चमकी और बूंदाबांदी शुरू हो गई हालांकि यह कुछ ही समय तक रही। इससे मौसम सुहावना बन गया और अप्रैल की शुरुआत में मौसम ठंडा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि अप्रैल की शुरुआत में भी बारिश हो सकती है।
हवा में नमी की मात्रा 100 प्रतिशत तक रही। बूंदाबांदी के बाद लोग छतरी लेकर अपने गंतव्य की ओर जाते दिखाई दिए। दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी और ठंडी हवा चलने के कारण अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान जहां 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
एक अप्रैल से स्कूलों में नया सत्र भी शुरू होगा। यदि सुबह के समय बारिश होती है तो विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शाम तक आसमान में काले बादल छाए रहे। अभी बारिश की संभावना है।