फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लोवा कलां सिदिपुर में श्री हनुमान जन्मोत्सव दो को

विज्ञापन
फोटो-54: बहादुरगढ़ के लोवा कलां सिदिपुर में प्रसाद बनाते कारीगर। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर 2 अप्रैल को शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी भारी संख्या में कार्यक्रम होंगे। क्षेत्र का सबसे बड़ा कार्यक्रम लोवा कलां सिदिपुर में होगा। जिसमें देशव्यापी देशी घी का भंडारा मुख्य आकर्षण रहेगा। आयोजन की कमान लोवा 17 के प्रधान अशोक मान, दलबीर मान, सिकंदर मान और उनका परिवार संभाल रहा है।
विज्ञापन

प्रसाद बनाने की प्रक्रिया दो दिन पहले से ही चल रही है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे कन्या गुरुकुल की आचार्या व छात्राओं द्वारा हवन-यज्ञ और मंत्रोच्चारण से होगी। इसके बाद भंडारा प्रारंभ होगा और दिनभर सत्संग व संत-महात्माओं के प्रवचन आयोजित किए जाएंगे।

आयोजकों की ओर से पूर्व पार्षद बलजीत नांदल, पूर्व पार्षद युवराज छिल्लर और डॉ. महेंद्र भारद्वाज आदि ने बताया कि इस परंपरा की शुरुआत करीब 64 वर्ष पहले स्व. हुकुमचंद मान, स्व. माता वेदवती, स्व. चौधरी श्रीचंद मान, स्व. सूरजमल मान और स्व. रामप्यारी ने की थी, जिसे अब मान परिवार आगे बढ़ा रहा है। आयोजन में देशभर से खाप प्रतिनिधि, राजनीतिक व फिल्मी हस्तियां, सामाजिक व किसान संगठनों के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें