फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को चरित्रवान बनाना जरूरी : सरोज

Sun, 20 Apr 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो a57 : विजेता बच्चों के साथ चेयरपर्सन सरोज राठी व आयोजक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-6 में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिले में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि चेयरपर्सन सरोज राठी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पार्षद ज्योति रोहिल्ला, रोहतास सिंह और डॉ. अजय जैन सहित शांतिकुंज हरिद्वार के सदस्य भी उपस्थित रहे। इस दौरान आयोजकों ने मुख्यातिथि चेयरपर्सन सरोज राठी को बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार देना व उन्हें चरित्रवान बनाना है ताकि वह हमारे देश के भविष्य के निर्माण में अपना उत्कृष्ट योगदान दे सके और देश को उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ा सकें। यह परीक्षा शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में हुई। इसमें जिले के 30 स्कूलों के साढ़े पांच हजार छात्रों ने भाग लिया जोकि बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें