फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहरवासियों को गर्मी में नहीं सताएगी बिजली की कमी, लगाए गए 12 नए ट्रांसफार्मर

Sun, 20 Apr 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 56 : परनाला रोड पर रिबन काटकर 200 केवीए के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करते विधायक राजेश जून।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गर्मी के मौसम में शहरवासियों को बिजली की कमी नहीं सताएगी। लगातार शहर में निगम की ओर से नए ट्रांसफार्मर लगाने के साथ-साथ पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम किया जा रहा है। परनाला रोड पर वेदांत नगर के पास 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इसका उद्घाटन विधायक राजेश जून ने किया।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ क्षेत्र की बिजली की ओवर लोड की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए विधायक राजेश जून ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर शहरी क्षेत्र के लिए बिजली के 94 ट्रांसफार्मर की क्षमता 100 केवीए से बढ़ाकर 200 केवीए कराने तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए 100 केवीए के 12 नए ट्रांसफार्मर मंजूर कराए गए हैं। विधायक राजेश जून ने शनिवार को परनाला रोड पर हरियाणा ग्रामीण बैंक के सामने 200 केवीए के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। विधायक राजेश जून का पूर्व पार्षद युवराज छिल्लर व वार्ड वासियों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा वार्ड 18 में बिजली ओवरलोड की समस्या का स्थाई समाधान करवाने पर आभार भी जताया। विधायक ने कहा कि पिछले दो-तीन महीने से गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर शहरी क्षेत्र की 11 केवीए की सभी जर्जर तारों को बदलवाने, एलटी की नई केबल डालने तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बिजली के ओवरलोड की समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की थी जिसे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तुरंत मंजूर कर किया। सीएम के आदेश पर अब इस पर काम शुरू हो चुका है। इस मौके पर सुनील, सुरेन्द्र तहलान, सतीश, राजिंदर, सीटू, धर्मवीर, बिजे, राजेश दहिया, सुरेंद्र दहिया, सुमित, नरेश सैनी, नरेश दलाल, राकेश कटारिया, राम सिंह, सतीश, राजेश कौशिक, अतुल दलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें