फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में 5 मिनट में शटर उखाड़ा, 4

Thu, 09 Oct 2025 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मुख्य बाजार स्थित कोमल ज्वैलर्स शॉप में देर रात दिल्ली नंबर की वैगनआर कार में आए पांच बदमाश महज 9 मिनट में ढाई करोड़ के जेवर ले उड़े। चोरों ने महज 5 मिनट में दुकान का शटर उखाड़ा और अगले 4 मिनट में नकदी और जेवरात ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वारदात शहर थाने से महज 500 मीटर दूरी पर हुई है।
विज्ञापन



कानौंदा निवासी अशोक कुमार की मेन बाजार में कबाड़ी मार्केट के पास कोमल ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वे शहर से बाहर गए हुए हैं। उनके भाई भगत सिंह को बुधवार की सुबह पड़ोसी दुकानदार जगदीश एलाबादी ने सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। वे करीब 7 बजे दुकान पर पहुंचे।



देखा कि दुकान का शटर उखड़ा हुआ था। चोर दुकान से करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की 30 किलो चांदी, 2 किलो सोना और चार लाख रुपये नकदी ले गए थे। इनकी कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इसके बाद भगत सिंह ने तुरंत थाना शहर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मोटी रॉड और कटर से उखाड़ा शटर

सीसीटीवी में कुल पांच चोर बुधवार सुबह 3:39 मिनट पर दुकान के सामने दिखाई दे रहे हैं। इनमें दो युवक पहले रेकी करते दिख रहे हैं। इसके बाद तीन युवक दिल्ली नंबर की सिल्वर कलर की वैगनआर कार से आते हैं। पांचों युवक लोहे की मोटी रॉड और कटर से 3 मिनट में शटर उखाड़ते हैं। इसके बाद दो युवक दुकान में घुसते हैं। इसके बाद 4 मिनट में ही दो कट्टों में करोड़ों के आभूषण समेत ज्वैलरी से भरे कई डिब्बे कार में रखकर ठीक 3:48 मिनट पर जाते दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी सिर पर टोपी और मुंह पर गमछा लपेटे दिखाई दे रहा है।



कार मौके से गुजरी तो दो बार रोकी चोरी

जब चोर कोमल ज्वैलर्स का शटर उखाड़ रहे थे तभी दो कारें वहां से गुजरीं। इस दौरान चोरों ने कार्रवाई बीच में रोक दी। यहां पर सड़क की चौड़ाई कम है। ऐसे मेें दूसरी कार आ जाए तो पहले वाली कार साइड करनी पड़ती है। दूसरा चोरी का किसी को शक न हो इसलिए भी चोरों ने तुरंत कार में सवार होकर दोनों कारों को साइड दी और फिर वापस आकर शटर तोड़ने में जुट गए। सूचना मिलने के बाद थाना शहर से एसएचओ दिनकर यादव, एसीपी प्रदीप खत्री और सीआईए पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन




वर्जन-

-कोमल ज्वैलर्स में हुई घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान व धरपकड़ के लिए पुलिस और सीआईए लगी है।



-प्रदीप खत्री, एसीपी, बहादुरगढ़।



..........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें