फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित बेईमान और अवसरवादी लोगों से संगठन को मुक्त करना जरूरी : बीरेंद्र सिंह

Sun, 30 Aug 2026 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो नंबर 71: जहांगीरपुर गांव में पहुंचने पर वीरेंद्र सिंह का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता।(
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बादली (बहादुरगढ़)। वह किसी पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं। उनका उद्देश्य कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करना। बेईमान व अवसरवादी लोगों से संगठन को मुक्त कराना है। यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने रविवार को गांव जहांगीरपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए सबसे पहले संगठन में मतभेदों और महत्वाकांक्षाओं को समाप्त करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उनका लक्ष्य कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने या किसी अन्य पद के लिए दावेदारी करना नहीं है। जब तक पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता एक दिशा में काम नहीं करेंगे, तब तक संगठन को अपेक्षित मजबूती नहीं मिल सकती। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
वहीं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि सद्भाव यात्रा ने प्रदेश में 36 बिरादरी को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का काम किया है। कहा कि सद्भाव यात्रा के दौरान प्रदेशभर में लोगों से मिलने और संवाद करने का अवसर मिला। इस दौरान कई स्थानों पर भाजपा की नीतियों के कारण समाज में भाईचारा खराब होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा के पूर्व स्पीकर योगानंद शास्त्री ने भी बृजेंद्र सिंह द्वारा निकाली गई सद्भाव यात्रा की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र अहलावत (पूर्व विधायक), सुमित बादली, नफे सिंह चेयरमैन, जयदेव सिंह गुलिया, जितेंद्र, प्रवीण जहांगीरपुर, यशवंत अहलावत, जगबीर सुहाग, सज्जन सिंह दलाल, जितेंद्र जांगड़ा चेयरमैन, ज्ञान सिंह खेड़ी जट, वेद ढुल, यशवीर सिंह छिकारा उपप्रधान जिला बार, जीवन प्रजापत, लाल सिंह नादरिया, देशराज प्रजापत, अमर यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें