10jjrp04- लीगल लिटरेसी कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चे। स्रोत-प्राधिकरण
झज्जर। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने बताया कि मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिलाभर में शिक्षण संस्थानों में लीगल लिटरेसी कार्यक्रमों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सचेत करना रहा। आज के समय में लीगल लिटरेसी केवल कानून की जानकारी तक सीमित नहीं है बल्कि यह एक जागरूक, जिम्मेदार और सशक्त नागरिक के निर्माण की आधारशिला है।
लीगल लिटरेसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को बाल अधिकार, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम, नशा उन्मूलन, सड़क सुरक्षा और संविधान में निहित मूल अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी मिलती है जो उन्हें सही और गलत में अंतर करने में सक्षम बनाती है। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।