झज्जर। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम ने छह विकेटों से जीत दर्ज की। गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी निखिल राठी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बहादुरगढ़ स्थित अकादमी में गुलिया क्रिकेट अकादमी और यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। क्लब की टीम 20.5 ओवरों में 224 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में राजन कोतवाल ने 24 रन और प्रणव शर्मा ने 23 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में निखिल राठी ने पांच विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम ने 34.4 ओवरों में चार विकेट पर 225 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में सुबोध ने 78 रन और अभिषेक प्रसाद ने 60 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में अक्षय कुमार, प्रणव शर्मा, माधव वर्मा और आदित्य मोहन ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस दौरान मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी सुबोध को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और निखिल राठी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी चुना गया।