बादली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाढ़सा के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र दादरी तोए में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता राकेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 19 साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता राकेश कुमार, सुनीता देवी, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) किरण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता, शारदा आशा वर्कर निर्मला, माया ने सभी स्कूलों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी तोए, राजकीय प्राथमिक पाठशाला दादरी तोए और राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी में जाकर कीड़ों के संक्रमण के बारे में जागरूक किया।