फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बचे अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी

Sat, 11 Jul 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे पंजाब के पटियाला निवासी नरेंद्र की कार दिल्ली एयरपोर्ट के लिए जाते समय बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 में क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


इस सड़क हादसे में उन्हें मामूली चोटें आईं, वहीं उनकी कनाडा की फ्लाइट भी मिस हो गई। कार को उनका ड्राइवर चला रहा था।

वीरवार देर रात अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नरेंद्र पंजाब से बहादुरगढ़ के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। कनाडा में होने वाली कबड्डी चैंपियनशिप के लिए अल सुबह तीन बजे फ्लाइट से जाना था, लेकिन बीच रास्ते में उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बने नाले में जा घुसी।
विज्ञापन


उसे मामूली चोटें आईं। सूचना पाकर आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को नाले से बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें