09jjrp30- झज्जर। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग केबाहर मिट्टी भरत के बाद बिछाई टाइल। संवाद
झज्जर। शहर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास मार्किट कमेटी की तरफ से मिट्टी भरत के बाद इंटरलॉक टाइल बिछाने का काम किया गया। अब किसान सदन और गेहूं का बीज व खाद लेने के लिए आने वाले किसानों को सुविधा मिलेगी।
पिछले लंबे समय से शहर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास कच्चा रास्ता होने व बरसात के दिनों में आने वाले लोगों व किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस दौरान किसानों को सरकारी दुकान से खाद व बीज लेकर जाने में परेशानी होती है।
एचएलआरडीसी उप प्रबंधक बालकिशन शर्मा ने बताया कि मिट्टी भरत व इंटरलॉक टाइल बिछाने के बाद किसानों को सुविधा मिलेगी। बरसात के दिनों में भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।