-फोटो 89 : गिरफ्तार किए गए आरोपियों से बरामद नकदी व चांदी। स्रोत पुलिस
बहादुरगढ़।
शहर के मेन बाजार में 8 अक्तूबर को कोमल ज्वैलर्स में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के एक के बाद एक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 22.50 लाख रुपये नकद, 92 ग्राम चांदी और 15 किलो घोटा चांदी बरामद की है। एंटी व्हीकल थैफ्ट (एवीटी) क्राइम ब्रांच के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 8 अक्तूबर 2025 को मेन बाजार स्थित कोमल ज्वेलर्स में डकैती की घटना हुई थी। संचालक सेक्टर-6 निवासी उमेश की शिकायत पर थाना शहर में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने सोनू (तुगलकाबाद) से 50 हजार रुपये नकद व 92 ग्राम चांदी, जसविंदर (झंगोला) से एक लाख रुपये नकद व उसके सहयोगी के घर से 15 किलो घोटा चांदी, परमजीत से दो लाख, राज सिंह से तीन लाख, मेरठ निवासी सुनार कुलदीप से 15 लाख रुपये नकद व दोष मोहम्मद से एक लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।