-फोटो 55 : वर्ल्ड पुलिस गेम्स में चयनित इंस्पेक्टर विकास और सब इंस्पेक्टर जगदीश सिहाग का स्वागत
बहादुरगढ। वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स की तैराकी स्पर्धा में भाग लेने के लिए हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर विकास कादियान और सब इंस्पेक्टर जगदीश सिहाग अमेरिका रवाना हो गए हैं। वर्ल्ड पुलिस गेम्स 27 जून से 6 जुलाई तक बर्मिंघम, अलबामा, अमेरिका में आयोजित किए जा रहे हैं।
इंस्पेक्टर विकास कादियान बहादुरगढ़ में पुलिस स्टेशन केएमपी के एसएचओ के तौर पर सेवारत हैं। सब इंस्पेक्टर जगदीश डीजी हेडक्वार्टर में बतौर सिक्योरिटी इंचार्ज पंचकूला में सेवारत हैं और हरियाणा पुलिस में तैराकी के कोच भी हैं। दोनों तैराक बहादुरगढ़ की एचएल सिटी की चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के स्विमिंग पूल पर भी प्रेक्टिस करते हैं।
हरियाणा तैराकी संघ के तैराकी कोचों के दिशा-निर्देशन में दोनों तैराकों ने अपनी तैयारियों को पुख्ता किया है। इंस्पेक्टर विकास कादियान 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में भाग लेंगे। वहीं सब इंस्पेक्टर जगदीश का चयन 50 मीटर बैक स्ट्रोक और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रतिभागी हैं। हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री और तैराकों ने वर्ल्ड पुलिस गेम्स के लिए चयनित दोनों इंस्पेक्टर का स्वागत किया और शुभकामनाओं के साथ अमेरिका रवाना किया।
इंस्पेक्टर विकास कादियान और सब इंस्पेक्टर जगदीश ने वर्ल्ड पुलिस गेम्स से पदक जीतकर लाने का भरोसा जताया है। उन्होंने वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भेजने के लिए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि वे उम्मीदों पर खरा उतरते हुए हरियाणा पुलिस और भारत का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर हरियाणा तैराकी संघ के सदस्य सुरेश जून, सीनियर तैराकी कोच साई जाधव, पदमपाल, विशाल, कृष्णमुरारी और साहिल शर्मा भी मौजूद रहे।