फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आईक्यूएसी की बैठक में नवाचार और शोध को मिला प्रोत्साहन

Thu, 07 Nov 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : आईक्यूएसी की बैठक में शिक्षा गुणवत्ता को बढ़ावा देने पर मंथन करते अतिथि।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (आईक्यूएसी) की बैठक आयोजित की गई। इसमें बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के महासचिव एसके अग्रवाल, महाविद्यालय के प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल, एमडीयू रोहतक के शिक्षा विभाग की सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. हेमंत लता शर्मा, समाजसेवी सतेंद्र दहिया, उद्योगपति पवन जैन, महाविद्यालय की एल्यूमीनी राधिका गुप्ता व छात्रा मोनाली घोष उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि संस्थान हमेशा शिक्षा में गुणवत्ता को बढ़ावा देता है व नवाचार को प्रोत्साहित करता है, जिससे शिक्षकों और छात्रों को नए विचारों और तकनीकों का विकास करने में मदद मिल सके। डॉ. हेमंत लता शर्मा ने कहा कि आईक्यूएसी गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है। महाविद्यालय के प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने कहा कि आईक्यूएसी का दृष्टिकोण शिक्षण-आधिगम प्रक्रिया में गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करता है। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शोध और नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा संस्थान की आधारभूत संरचना में सुधार जैसे विषयों पर चर्चा हुई। बैठक का उद्देश्य संस्थान की गुणवत्ता शिक्षा को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें