फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: देवीलाल की जयंती पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 25 Sep 2026 06:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-51: देवीलाल पार्क में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के दौरान इनेलो नेता। स्र
विज्ञापन
बहादुरगढ़। चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर दिल्ली-रोहतक रोड स्थित देवीलाल पार्क में इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नेताओं ने ताऊ देवीलाल के जीवन, संघर्ष और जनकल्याणकारी कार्यों को याद किया और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला राठी ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और आम जनता के हितों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और जनकल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके विचार आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर धर्मवीर फौजी, बिजेंद्र दलाल, सतबीर यादव, महेंद्र राठी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें