-फोटो 61 : सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं को समर्थन देने पहुंचे इनेलो नेता भूपेंद्र राठी। विज्
बहादुरगढ़। शहर की सब्जी मंडी में मांगों को लेकर धरने पर बैठे पंजीकृत सब्जी विक्रेताओं को समर्थन देने युवा इनेलो नेता भूपेंद्र नफे सिंह राठी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। भूपेंद्र राठी ने कहा कि इनेलो उनके साथ हर मोर्चे पर खड़ी है और उन्हें उनका हक मिलने तक समर्थन जारी रहेगा।
धरने पर पहुंचे इनेलो नेता भूपेंद्र नफे सिंह राठी को सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि कुछ प्रभावशाली लोगों ने सब्जी मंडी में बिना सरकारी फीस दिए अनेक सब्जी विक्रेता बैठा रखे हैं। इस कारण उनके काम पर व्यापक असर पड़ रहा है। सब्जी की खरीद के लिए आने वाले लोग बाहर से ही सब्जी लेकर चले जाते हैं, जबकि वह खाली बैठे रहते हैं।
उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी के किसान शेड के नीचे लगभग 100 से ज्यादा सब्जी विक्रेता बैठे हैं जो न तो मार्केट कमेटी को किराया देते हैं और न ही कोई अन्य भुगतान करते हैं। मंडी में 210 पंजीकृत सब्जी विक्रेता हैं जो हर महीने 1500 रुपये फीस जमा कराते हैं।
इस मौके पर मंडी प्रधान बलवान लोहचब, उप प्रधान पवन शर्मा, सचिव ओमप्रकाश डोरा, कोषाध्यक्ष विनोद यादव, राजेंद्र कश्यप, जगदीश सुहाग, पप्पू गुप्ता, नरेश जून, नरेश सैनी, प्रदीप दलाल, सुनील कश्यप आदि मौजूद रहे।