फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: देवरखाना के पास एनसीआर माइनर में डूबने से किशोर की मौत

Thu, 25 Jun 2026 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो नंबर 77: एनसीआर माइनर में डूबे साहिल के शव को बाहर निकलती एसडीआरएफ टीम। (संवाद)
विज्ञापन
फोटो नंबर 77
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बादली। देवरखाना गांव के पास बृहस्पतिवार को माइनर में नहाने उतरे 17 वर्षीय साहिल की गहरे पानी में डूबने से जान चली गई।
भिवानी जिले के खड़क गांव निवासी साहिल पुत्र सुनील देवरखाना के समीप स्थित एसएच भट्ठे पर काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह माइनर में नहाने गया था। पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू की। बाद में एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। संयुक्त सर्च अभियान के दौरान करीब तीन घंटे बाद साहिल का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक दिन पहले बुधवार को खेड़ी जट्ट गांव में 14 वर्षीय ध्रुव की भी एनसीआर माइनर में डूबने से मौत हो गई थी। लगातार दो दिनों में दो किशोरों की मौत से क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने बुधवार को ही माइनर के किनारे नहाने, कपड़े धोने और अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद लोग माइनर में पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें