फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्व. देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ रही इनेलो : प्रदीप गिल

Tue, 15 Sep 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
14jjrp04- ग्रामीणों को न्यौता देने पहुंचे इनेलो के प्रदेश सचिव प्रदीप गिल। स्रोत : पार्टी - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बेरी। स्व. देवीलाल के सम्मान दिवस के उपलक्ष्य में 27 सितंबर को मेवात के नूंह में होने वाली रैली को लेकर इनेलो ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को इनेलो के प्रदेश महासचिव प्रदीप गिल ने बेरी हलके के भागलपुरी, बेरी शहर, दुबलधन, चिमनी, ढ़राणा, पाड़ीपुर, मलिकपुर, दुजाना, मदाना, डीघल, छोछी और अच्छेज आदि गांवों में ग्रामीणों से मुलाकात की।
उन्होंने देवीलाल की जनकल्याणकारी नीतियों और किसान-मजदूर हित में किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि देवीलाल ने हमेशा गरीब, किसान और मजदूर वर्ग के अधिकारों की आवाज उठाई। उनकी राजनीति का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग को मजबूत करना था। आज इनेलो उनकी विचारधारा और नीतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि 27 सितंबर को नूंह में होने वाली सम्मान दिवस रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्व. देवीलाल को श्रद्धांजलि दें और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। इनेलो युवा जिला अध्यक्ष अमरजीत कादयान ने कहा कि झज्जर जिले के प्रत्येक गांव में युवाओं से संपर्क कर उन्हें रैली का निमंत्रण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें