फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीज महोत्सव पर मेहंदी प्रतियोगिता में अनामिका प्रथम

Fri, 14 Aug 2026 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो नंबर 71: कॉलेज में हुए तीज महोत्सव में भागीदारी करती प्राध्यापिका। (संवाद
विज्ञापन
बादली। चौधरी धीरपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को तीज महोत्सव मनाया गया। मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य मेजर आनंद काद्यान ने की। महोत्सव के दौरान महाविद्यालय परिसर में झूला भी डाला गया, जिसमें छात्राओं और महिला स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को पारंपरिक हरियाणवी मिठाई घेवर वितरित किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर उत्तरार्द्ध भूगोल की छात्रा अनामिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्नातकोत्तर उत्तरार्द्ध हिंदी की छात्रा योगिता द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि शालू और सरिता ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में शर्मिला, नवीन और अंजु सिवाच शामिल थीं। महाविद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य विद्यार्थियों को हरियाणवी संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों से जोड़ना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें