-फोटो 57 : विद्यार्थियों को संबोधित करते आचार्य नरेश। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। छारा गांव में स्थित चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को योगा में कॅरिअर की संभावनाओं के बारे में जानकारी देना और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। मुख्य वक्ता के रूप में नरेश आचार्य असिस्टेंट प्रोफेसर महाविद्यालय गुरुकुल झज्जर को आमंत्रित किया गया।
नरेश आचार्य ने बताया कि आज योगा केवल पारंपरिक साधना नहीं रह गया है, बल्कि यह एक वैश्विक कॅरिअर विकल्प के रूप में उभर रहा है। योगा में कॅरिअर के अनेक अवसर उपलब्ध हैं जैसे योग प्रशिक्षक, योग चिकित्सक, योग सलाहकार। सरकार योग शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध स्तर के पाठ्यक्रम संचालित कर रही है।
देश-विदेश में स्वास्थ्य, फिटनेस और मानसिक संतुलन के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण योग विशेषज्ञों की मांग निरंतर बढ़ रही है। कार्यक्रम में विद्यार्थी, कार्यकारी प्राचार्य डॉ. अनीता दलाल, डॉ. संजय देसवाल, डॉ. मनोज कुमार, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।