फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज मनेगा आजादी का जश्न, सम्मानित होंगे शहीदों के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। स्वतंत्रता दिवस पर जिले भर में कार्यक्रमों की धूम रहेगी। जिला स्तर पर मुख्य समारोह झज्जर के रोडवेज वर्कशॉप में होगा। यहां राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान होगा।अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारी और पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा। बच्चे रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

बुधवार को भी जिला देशभकित के रंग में रंगा नजर आया। बाजार भी तिरंगे झंडों से अटे नजर आए। बच्चे से लेकर जवाब और बुजुर्ग, महिलाएं तक आजादी के जश्न में रंगे नजर आए। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए बुधवार शाम को झज्जर पहुंचे। सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में पुलिस टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन, डीसी शक्ति सिंह ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।
विज्ञापन




ब्लॉक में कार्यक्रम स्थल और मुख्य अतिथि
ब्लॉक कार्यक्रम स्थल मुख्य अतिथि
झज्जर रोडवेज वर्कशॉप रामचंद्र जांगड़ा, राज्यसभा सांसद
बहादुरगढ़- आंबेडकर स्टेडियम निर्मल रानी, विधायक गन्नौर
बेरी- खेल स्टेडियम हरको फेड के चेयरमैन वेदप्रकाश फुलां
बादली-धीरपाल राजकीय कॉलेज जसवंत पठानिया, विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन

मुख्य समारोह में किस समय क्या होगा
मुख्यातिथि का आगमन- सुबह 8:58 बजे
ध्वजारोहण व राष्ट्र धुन - सुबह 9:00 बजे
परेड निरीक्षण- सुबह 9:02 से 9:10 बजे तक
मुख्यातिथि का संबोधन- सुबह 9:10 से 9:25 बजे तक
मार्च पोस्ट- सुबह 9:25 से 9:35 बजे तक
सांस्कृतिक कार्यक्रम- 9:35 से 10:35 बजे तक
पारितोषिक वितरण- 10:35 से 11:00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें