फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो दिन में यातायात पुलिस ने 200 से अधिक वाहनों के काटे चालान

Sun, 11 Jan 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
10jjrp13- झज्जर। ओवरलोड वाहनों के चालान करते हुए यातायात प्रभारी। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
झज्जर। यातायात पुलिस ने पिछले दो दिनों में नियमों का पालन नहीं करने पर करीबन 200 से अधिक वाहनों के चालान किए।शहर के अलग-अलग स्थानों पर यातायात पुलिस की तरफ से वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस वाहन चालकों को हेलमेट लगाने, ट्रिपल राइडिंग ना करने, सीट बेल्ट लगाने सहित अन्य नियमों के बारे में कई बार जागरूक कर चुकी है। अकेले शुक्रवार को नियमों का पालन नहीं करने पर करीब 105 वाहनों के चालान किए।
शनिवार को नियमों का पालन नहीं करने पर 100 से अधिक वाहनों के चालान किए हैं। साथ ही रोग पार्किंग के 64, ड्रिंक एंड ड्राडव का एक, ओवरलोड वाहनों के छह, ट्रिपल राइडिंग के दो, ब्लैक फिल्म के दो, बिना नंबर प्लेट के चार, सीट बैलेट नहीं लगाने के तीन, रोग साइड वाहन चलाने, हेलमेट नहीं लगाने सहित अन्य चालान किए।
विज्ञापन



शहर में पिछले दो दिनों में यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर 200 से अधिक वाहनों के चालान किए गए हैं। इसके अलावा वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

- वीरेंद्र, यातायात प्रभारी, झज्जर पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें