फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गर्ल्स वर्ग में झज्जर की टीम ने जींद को 7-1 से हराकर जीती चैंपियनशिप

Mon, 17 Aug 2026 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो- 55: विजेता झज्जर गर्ल्स वाटर पोलो टीम के खिलाड़ियों के साथ हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। एचएल सिटी स्थित चैंपियन्स एक्वेटिक अकादमी में सोमवार को 8वीं हरियाणा स्टेट जूनियर वाटर पोलो चैंपियनशिप हुई। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। झज्जर की गर्ल्स टीम और जींद की बॉयज टीम ने अपने वर्ग में खिताब जीते।
गर्ल्स वर्ग के फाइनल मुकाबले में झज्जर की टीम ने जींद को 7-1 से हराकर चैंपियनशिप जीती। जींद की टीम उपविजेता रही, जबकि शाह सतनाम सिरसा ने तीसरा स्थान हासिल किया। बॉयज वर्ग में जींद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झज्जर को 10-1 से हराया। झज्जर की बॉयज टीम उपविजेता बनी।
विज्ञापन

तीसरे स्थान के मुकाबले में यमुनानगर ने शाह सतनाम सिरसा को 8-2 से मात दी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन

अनिल खत्री ने बताया कि जल्द ही हरियाणा की टीम का चयन किया जाएगा। यह टीम मध्यप्रदेश के इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय वाटर पोलो चैंपियनशिप में भाग लेगी। राष्ट्रीय चैंपियनशिप 7 से 12 सितंबर तक आयोजित होगी। खत्री ने हरियाणा के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। इस अवसर पर कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें