फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेत्र जांच शिविर में 11 ग्रामीणों की आंखों में मिला मोतियाबिंद, 124 में करवाई जांच

विज्ञापन
फोटो नंबर 71: शिविर में ग्रामीणों की आंखों की जांच करते नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रमेश धनखड़।
विज्ञापन
बादली। गुभाना गांव की चौपाल में निशुल्क मोतियाबिंद एवं नेत्र परीक्षण शिविर में 124 बुजुर्ग, पुरुषों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी आंखों की जांच कराई। जांच के बाद 11 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इन मरीजों को आगे की सर्जरी के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

शिविर लोकहित समिति के सहयोग से लगाया गया, जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर रमेश धनखड़ के नेतृत्व विशेष नेत्र रोग विशेषज्ञ टीम ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आंखों की जांच की। समिति के अध्यक्ष नरेश कौशिक ने बताया कि नेत्र परीक्षण शिविर आंखों के बचाव, समय पर इलाज और जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से लगाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें