-फोटो 61 : नामांकन पत्रों की जांच करते चुनाव अधिकारी। संवाद
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। शहर की दीनबंधु सर छोटू राम धर्मशाला के 92 कॉलेजियम के चुनाव को लेकर नामांकन वापसी प्रक्रिया के पहले दिन सोमवार को 19 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए हैं। इस तरह 13 कॉलेजियम के वार्डों के लिए एक ही नामांकन पत्र रह गया है। इन वार्डों के कॉलेजियम सदस्य का निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया है।
इससे पहले 59 वार्डों में सिर्फ एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। ऐसे में अब 92 कॉलेजियम सदस्यों में से 72 निर्विरोध चुने जाने तय हो गए हैं। अब मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन है। अगर कुछ उम्मीदवार और नामांकन पत्र वापस लेते हैं तो अन्य कुछ वार्डों में भी कॉलेजियम सदस्य निर्विरोध चुने जा सकते हैं।
अगर नामांकन पत्र वापस नहीं हुए तो 18 जनवरी को डीएवी स्कूल में मतदान होगा। इसके बाद कॉलेजियम के चुने हुए सदस्य सोसाइटी की कार्यकारिणी का चयन करेंगे।