फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बुलेट सवार दो दोस्तों की मौत

Tue, 09 Feb 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव याकुबपुर व दादरी तोए के बीच सोमवार को बुलेट सवार दो युवकों को डंपर ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक दोस्त थे और गुड़गांव स्थित एक कॉल सेंटर में काम करते थे। हादसे के समय वे गुड़गांव से बुलेट पर रोहतक जा रहे थे।
विज्ञापन


 पुलिस ने दोनों के शवों को सिविल अस्पताल में रखा है। पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा। बताया जा रहा है कि मूल रूप से पटना निवासी मनीष शर्मा और गुड़गांव निवासी पंकज गुप्ता सोमवार को बुलेट बाइक पर सवार होकर गुड़गांव से रोहतक के लिए चले थे। मनीष शर्मा के ताऊ का लड़का रोहतक में रहता है। दोनों उसी के पास आ रहे थे। बाइक मनीष चला रहा था। वे अभी गुड़गांव रोड पर याकुबपुर से आगे पहुंचे ही थे कि सामने दादरी तोए की ओर से आ रहे डंपर ने उनको टक्कर मार दी। दोनों बाइक समेत सड़क पर जा गिरे और डंपर ने उनको कुचल दिया। दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

कॉल सेंटर में करते थे काम
मृतकों की तलाशी लेने के बाद उनके पास से मिले पहचान पत्र के आधार पर उनकी पहचान हुई। पुलिस के अनुसार दोनों गुड़गांव के
एक कॉल सेंटर में काम करते थे। मनीष मूल रेप से पटना, बिहार का निवासी है और इन दिनों में रह रहा था। पंकज गुप्ता गुड़गांव में अपने परिवार के साथ रहता है। दोनों की मौत की सूचना मिलने पर गुड़गांव से इनके कुछ मित्र झज्जर पहुंचे और शव की पहचान की। हादसे की जानकारी इनके परिजनों को दे दी गई है। शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को इनके परिजनों के आने के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें