फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बालौर मोड़ पर ठंडे मीठे पानी की लगाई छबील

Fri, 29 May 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-61: बहादुरगढ़ में छबील लगाकर लोगों को पानी पिलाते समिति के सदस्य। स्रोत समिति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सार्थक सेवा समिति की ओर से बालौर मोड़ पर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई गई। समिति द्वारा करीब 700 लीटर ठंडा मीठा पानी वितरित किया गया।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष नफे सिंह ने बताया कि सार्थक परिवार 9-10 वर्षों से गर्मी के मौसम में लगातार इस प्रकार की सेवा करता आ रहा है। संस्था सामाजिक सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का भी कार्य कर रही है। प्लास्टिक की बजाय स्टील के गिलासों और बर्तनों का इस्तेमाल किया गया।

आयोजन में हरिचंद रोझा, एसएम पाल, वजीर सिंह दहिया, महाबीर जांगड़ा, रामानंद रंगा, सुमेश कौशिक, रामनिवास सैनी, ज्ञान सिंह सैनी, सुरेंद्र कादियान, सुमित्रा दहिया और सुदेश संदूजा सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। वहीं नन्हे-मुन्ने सार्थक बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर जल सेवा में हिस्सा लिया। क्लीन एंड ग्रीन ट्रस्ट से सुभाष शर्मा और प्रदीप रेढ़ू ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सार्थक परिवार का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें