फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में लोहे की ग्रिल लगाकर बंद किए गए थे अवैध रास्ते, लोगों ने फिर खोले

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइनपार क्षेत्र में स्थित पार्क में अवैध रास्तों को रेलवे की ओर से लोहे की ग्रिल लगाकर बंद कर दिया गया था। अब लोगों द्वारा एक बार फिर उसे खोला गया है। इससे रेलवे ट्रैक पर हादसे होने की संभावना बढ़ गई है। लाइनपार क्षेत्र में स्थित पार्क के भीतर लोहे की ग्रिल लगाई गई थी। जिसे हादसों के बाद बंद कर दिया गया था। लॉकडाउन के दौरान रेल चलनी बंद हो गई थी। अब दोबारा से ट्रेन चलनी शुरू हो गई है। इसको लेकर हर समय रेलवे ट्रैक पर हादसा होने की संभावना बनी रहती है। यह रास्ता लोगों ने खुद बनाया था। लाइनपार थाना के सामने लोहे की ग्रिल को हटा दिया गया है। यहां से प्रतिदिन काफी लोगों का आवागमन होता रहता है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि जिस स्थान पर यह रास्ता खोला गया है उसके ठीक साथ रेलवे फुट ओवरब्रिज बना हुआ है, लेकिन लोग इसके ऊपर चढ़ने के बजाय नीचे से ही रेलवे ट्रैक पार करते हैं। ऐसे में हादसे का अंदेशा रहता है। बहादुरगढ़ रेलवे ट्रैक से प्रतिदिन कई गाड़ियों का आवागमन होता रहता है। यहां से माल गाड़ियां और तेल टैंकर भी आते-जाते हैं। कई बार ट्रेन की चपेट में आने से बड़े हादसे भी हो चुके हैं।
आपको बता दें कि पिछले दिनों रेलवे ट्रैक पर एक तेल की गाड़ी खड़ी थी। शार्ट-कट के चक्कर में एक युवक इस तेल टैंकर पर चढ़कर ट्रैक पार कर रहा था। जैसे ही वह तेल टैंकर पर चढ़ा तो वह उसके ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तारों की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। फिलहाल उसका इलाज रोहतक पीजीआईएमएस में चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसों के बाद भी बाज नहीं आ रहे हैं लोग
लगातार रेलवे ट्रैक पर हो रहे हादसों के बाद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों ने लाइनपार स्थित पार्क में कई अवैध रास्तों को खोला गया है। इससे वह प्रतिदिन आवागमन करते हैं। कई शख्स तो ट्रैक पर खड़ी माल गाड़ी के नीचे से ही निकलते नजर आते हैं। यह इसलिए हो रहा है कि शायद उक्त लोगों को अपनी जान की परवाह नहीं है।
रेलवे की ओर से की जा रही है कार्रवाई : जीआरपी
बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्थित राजकीय रेलवे पुलिस की ओर से ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलने वाले लोगों को इस बारे में जागरूक भी किया जाता है। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है, लेकिन फिर भी लोग अपने जान को जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक को गाड़ियों के नीचे से या उसके ऊपर चढ़कर पार करते हैं। पिछले दिनों भी एक शख्स तेल के टैंकर पर चढ़कर ट्रैक पार कर रहा था। वह हाइटेंशन तारों की चपेट में आ गया था।
विज्ञापन

- रणबीर सिंह, एसएचओ, जीआरपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें