फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पाटौदा में अवैध नशा मुक्ति केन्द्र पकड़ा, केस दर्ज

विज्ञापन
11jjrp24 पाटोदा में अवैध रुप से चल रहे  नशा मुक्ति केंद्र में छापेमारी करते हुए टीम।स्त्रोत स्व
विज्ञापन
झज्जर। गांव पाटौदा में कुलाना हेली मंडी रोड पर शराब दुकान के पास दो मंजिला इमारत की बेंसमेंट में अवैध रूप से चल रहा नशा मुक्ति केंद्र पकड़ा गया है। मौके पर 12 मरीजों का इलाज चल रहा था। संचालक लाइसेंस व कागजात नहीं दिखा पाया। मौके से किसी प्रकार की नशीली दवा बरामद नहीं हुई है। वहीं मरीजों से पूछताछ पर उन्होंने मारपीट के आरोप लगाए। पुलिस ने संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया गांव पाटौदा में अवैध नशा मुक्ति केन्द्र की सूचना मिली थी। इस पर वीरवार को छापा मारा गया। टीम में जिला समाज कल्याण अधिकारी झज्जर वीरेन्द्र सिंह व डिप्टी सीएमओ डाॅ. नीरज आहुजा शामिल रहे। मौके पर 12 मरीज मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने नशा मुक्ति केन्द्र चलाने वाले अजीत सिंह से केन्द्र के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने शिकायत पर वार्ड नंबर 6 हेली मंडी गुरुग्राम अजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह केंद्र 20 से 25 दिन पहले ही शुरू किया गया था।


इन लोगों का चल रहा था इलाज
नशा मुक्ति केंद्र में जितेन्द्र निवासी खुपुरा उत्तर प्रदेश, तुलसीराम निवासी पाटौदा, राजू निवासी हयातपुर, अभिजीत उर्फ सिंधू निवासी पाटौदी, संदीप निवासी घारा काॅलोनी पाटौदी, ललित निवासी सिकोपुर, सोनु निवासी गुरुग्राम, तरुण निवासी खलीलपुर, राहुल निवासी पदियावास रेवाडी, प्रतीक निवासी पाटौदा, धर्मपाल निवासी जाटोली, पवन निवासी गढ़ी हरसरु का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


कुछ को घर तो कुछ को सरकारी केंद्र भेजा
पूछताछ में कुछ मरीजों ने मारपीट के भी आरोप लगाए। छापे के बाद कुछ मरीजों ने अपने घर जाने की इच्छा जताई तो उनको घर भेज दिया गया, जबकि कुछ ने इलाज कराने की इच्छा जताई। उसके बाद उनको सरकारी नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें