फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीपी ने गिरवाया फैक्टरी का अवैध निर्माण

विज्ञापन
अवैध रूप से बनाई फैक्टरी को गिराती डीटीपी की जेसीबी। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अवैध निर्माण और अवैध कालोनियों के खिलाफ जिला नगर योजना (डीटीपी) विभाग की ओर से कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को झज्जर रोड क्षेत्र में अवैध रूप से बन रही फैक्टरी को ढहा दिया गया। रोहतक रोड पर जाखौदा क्षेत्र में करीब दो एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी के रोड नेटवर्क को उखाड़ दिया और बिजली के पोल भी गिरा दिए। मौके पर मौजूद जमीन मालिकों और फैक्टरी मालिक ने इसका विरोध भी किया लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण उनका विरोध काम नहीं आ सका। टीम की कार्रवाई इसके बाद लगातार जारी रही और अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से गिरा दिया।
विज्ञापन

डीटीपी अशोक गर्ग के नेतृत्व में मंगलवार को यह अभियान चलाया गया। विभाग को सूचना मिली थी कि बहादुरगढ़ में कई स्थानों पर शहरी क्षेत्र 7ए के तहत अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही है। डीटीपी की ओर से यहां नोटिस देने के बाद भी अवैध निर्माण की कार्रवाई जारी थी। इसके चलते डीटीपी अशोक गर्ग ने मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार कनब लाकड़ा, एटीपी सोमबीर और जेई शमशेर को साथ लेकर झज्जर रोड क्षेत्र में कार्रवाई की। यहां एक फैक्टरी का निर्माण अवैध तरीके से हो रहा था। जेसीबी की मदद से फैक्टरी के पूरे ढांचे को गिरा दिया। इसके बाद टीम रोहतक रोड पर जाखौदा के पास पहुंची और यहां दो एकड़ में विकसित हो रही अवैध कालोनी के रोड नेटवर्क और बिजली के पोल उखाड़ दिए। डीटीपी ने मौके पर मौजूद लोगों को चेतावनी दी कि भविष्य में अवैध कालोनी विकसित की और अवैध रूप से कोई निर्माण किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
बिना एनओसी के नहीं होंगे निर्माण
बहादुरगढ़ में शहरी क्षेत्र 7ए के तहत अधिसूचित एरिया में कोई भी निर्माण डीटीपी की एनओसी के बिना नहीं किया जा सकता। न ही यहां कॉलोनी काटी जा सकती है। मंगलवार को दो स्थानों पर कार्रवाई की गई है, यह भविष्य में भी जारी रहेगी। अवैध कॉलोनी और निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--अशोक गर्ग, डीटीपी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें