बहादुरगढ़। राज्य सरकार ने इस बार बाजरा समर्थन मूल्य पर प्रदेश की 108 मंडियों और खरीद केंद्रों में खरीदने की घोषणा की है। केंद्र सरकार ने बाजरे का समर्थन मूल्य 2150 रुपये प्रति क्विंटल खरीदने की घोषणा की है। जिले में बहादुरगढ़ समेत सात खरीद केंद्र बनाए गए हैं।
राज्य सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के उप निदेशक ने गत सोमवार 14 सितंबर को हैफेड, हरियाणा राज्य खाद्य निगम और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जिला अधिकारियों को पत्र भेजा है। इसके जरिये उप निदेशक ने निर्धारित किए गए प्रदेश के खरीद केंद्रों की सूची भेजी है। पत्र में कहा गया है कि इस बार केंद्र सरकार की ओर से घोषित 2150 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर बाजरा खरीदने की जिम्मेदारी हैफेड और हरियाणा राज्य खाद्य निगम की रहेगी। साठ फीसदी खरीद हैफेड और 40 फीसदी निगम करेगा।
डेढ़ माह तक चलेगी खरीद
खरीफ मार्केटिंग सीजन 2020-21 में किसानों से बाजरे की खरीद एक अक्तूबर से 15 नवंबर तक की जाएगी। उप निदेशक ने निदेशक की ओर से सभी मंडलायुक्तों, हैफेड के प्रबंध निदेशक, निगम के प्रबंध निदेशक, सभी जिला उपायुक्तों और जिलों के खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को प्रदेश में निर्धारित किए गए सभी 108 खरीद केरंद्रों में बाजरा खरीदने के लिए जरूरी इंतजाम करवाने को कहा है। खरीद कार्य डेढ़ माह तक चलेगा।
भिवानी में बनाए 14 सेंटर
जिले में बहादुरगढ़ के अलावा, मातनहेल, झज्जर, ढाकला, बेरी, छारा और माजरा दूबलधन केंद्रों में बाजरा खरीदा जाएगा। भिवानी जिले में सबसे ज्यादा 14 खरीद केंद्र रहेंगे। इनमें जूई, लोहारू, तोशाम, डिघावा, भिवानी, बहल, सिवानी, बवानी खेड़ा, पाजू (एमसी बहल), सिधनवा (एमसी बहल) ओबरा, बुढ़साली (एमसी सिवानी), मीठी (एमसी सिवानी) और बड़वा (एमसी सिवानी) शामिल हैं। अंबाला जिला में अंबाला शहर और बराड़ा मंडियों में बाजरा खरीदा जाएगा। जिला चरखी दादरी में चरखी दादरी, बाढड़ा, बौंद कलां, भडवाना व झोझू कलां, जिला फरीदाबाद में बल्लभगढ़, तिगांव और फरीदाबाद, जिला फतेहाबाद में केवल फतेहाबाद, जिला गुरुग्राम में फारूखनगर, गुरुग्राम, हेली मंडी, सोहना, पाटौदा व खोड़ में, जिला हिसार में बास, हिसार, आदमपुर, बांडाहेड़ी, बरवाला, हांसी और उकलाना में, जिला जींद में जुलाना, उचाना, जींद, अचरन कलां, अलेवा, धमतान, नगूरां, नरवाना व सफीदों केंद्र में किसानों से समर्थन मूल्य पर बाजरा खरीदा जाएगा।
कुरुक्षेत्र जिले में एक केंद्र
कैथल जिले में कलायत व कैथल, करनाल जिले में घरोंडा और करनाल, कुरुक्षेत्र जिले में थानेसर, मेवात जिले में तावड़ू, नूंह, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका व पिनंगवा में, महेंद्रगढ़ (नारनौल) जिले में नारनौल, अटेली मंडी, नांगल चौधरी, सतनाली और कनीना में, जिला पलवल में हथीन, पलवल, औरंगाबाद, होडल व खांभी में, जिला पंचकूला में रायपुररानी व बरवाला, जिला पानीपत में इसराना, बाबरपुर, मडलोडा व समालखा में, जिला रेवाड़ी में कोसली, रेवाड़ी व बावल में, जिला रोहतक में महम, रोहतक, सांपला, कलानौर, लाखन माजरा, मदीना व हसनगढ़ में, जिला सिरसा में नाथूसरी चौपटा, रानीला, रोड़ी, सिरसा और ऐलनाबाद में, सोनीपत जिले में खरखोदा, सोनीपत, गोहाना, बड़ोदा, भैंसवाल, बिचपड़ी, कथूरा, मुंडलाना व रूखी में और जिला यमुनानगर में छछरोली, जगाधरी व मुस्तफाबाद में बाजरा खरीद केंद्र बनाए गए हैं।